बांका : बांका थाना के चक्कडीह के नन बैंकिंग कर्मी की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो अपराधी को देशी पिस्तौल, कारतूस एवं मृतक से लूटी हुई मोबाइल के साथ गिरप्तार किया है। बांका एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि बीते 13 नवंबर की शाम को उज्जीवन फाइनेंस कंपनी के कर्मी अभिषेक कुमार को शाम अपराधियों द्वारा गोली मार दी थी। जिसका इलाज के क्रम में मौत हो गई।
घटना के बाद बांका सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाकर टेक्निकल टीम के सहयोग से दो अपराधियों को गिरप्तार किया। दोनों की पहचान बांका थाना के कमडीह गांव अमरेंद्र कुमार एवं सन्नी कुमार के रूप की गई। पुलिस दोनों के पास देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस एवं लूटी हुई मोबाइल बरामद किया है। घटना में तीन अपराधी शामिल थे। एक अन्य अपराधी की गिरप्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना का मुख्य कारण मृतक के साथ पैसे के लेनदेन भी बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े : Breaking : महिला ने छत से 5 साल के भतीजे को फेंकी, खुद भी कूदी, दोनों की मौत
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट


