मेल एक्सप्रेस हादसे के 30 घंटे बाद भी नहीं शुरू हुआ रेल परिचालन, हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग अब भी बाधित, रात भर चला बचाव राहत का काम

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बू में मंगलवार सुबह 3:45 में हुए हावड़ा मुंबई मेल रेल हादसे को 30 घंटे बीत चुके हैं. लेकिन इसके बाद भी अब तक हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो पाया है.

घटनास्थल पर बचाव बचाव राहत का काम अब भी जारी है. रेल पटरी को दुरुस्त किया जा रहा है. ताकि जल्द से जल्द ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू हो सके. घटना स्थल पर 140 टन की चार क्रेन और कई जेसीबी मशीन की मदद से रेस्टोरेशन का काम जारी है. हजारों रेलकर्मी, ठेका मजदुर दिन रात मेहनत कर दोबारा ट्रेन परिचालन शुरू करने का काम कर रहे हैं.

वहीं चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती रेल हादसे के घायलों का ईलाज दूसरे दिन भी जारी है. चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में फिलहाल 23 यात्रियों का ईलाज जारी है. वहीं 25 से ज्यादा यात्रियों को मरहम पट्टी कर छोड़ दिया गया है. जबकि 8 घायलों को बेहतर ईलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है.

इधर घटना स्थल पर रेलकर्मी और ठेका मजदुर रात भर रेल अधिकारियों के दिशा निर्देश पर रेल पटरी को दुरुस्त करने में जुटे रहे. रात भर युद्धस्तर पर घटना स्थल पर काम चला. उसके बाद भी अब तक रीस्टोरेशन का काम पूरा नहीं हो सका है.

कल ही जीएम अनिल मिश्रा ने साफ़ कर दिया था की पटरी पर दोबारा ट्रेन चलाने में 18 घंटे का वक्त लग सकता है. और अब 30 घंटे बीत चुके हैं. जाहिर है हादसा काफी बड़ा था जिसे ठीक करने में वक्त लग रहा है.

हादसे के बाद से हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग जाम है. घटना स्थल पर तीनो रेल पटरी क्षतिग्रस्त है. तीनों रेल पटरी को ठीक करने के साथ साथ तीनों रेल पटरी पर पड़े ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बों को क्रेन की मदद से एक एक कर हटाया जा रहा है.

रीस्टोरेशन का काम जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है कई बाधाओं का भी सामना रेलकर्मी और ठेका मजदूरों को करना पड़ रहा है. यही वजह है की रीस्टोरेशन का कार्य लम्बा खींचता जा रहा है. उम्मीद है की शाम ढलने से पहले एक से दो रेल पटरी को ठीक कर उसपर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाए.

मालूम रहे की मंगलवार भोर तडके 3:45 बजे हावड़ा मुंबई मेल बगल वाली रेल पटरी पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ी एक मालगाड़ी से बड़ाबम्बू रेलवे स्टेशन के पास टकरा गयी थी. इस हादसे में मेल एक्सप्रेस के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. दो यात्री की मौत हो गयी थी और कई घायल यात्रियों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब हालात को फिर से ठीक करने की कवायत चल रही है.

इस बीच हादसे को लेकर उभरे सवाल अभी भी लोगों के मन में कौंध रहे हैं की एक मालगाड़ी 6 मिल्नत से दुर्घटनाग्रस्त होकर बड़ाबम्बू स्टेशन में पड़ी हुई थी और इसकी जानकारी मेल एक्सप्रेस के चालक को नहीं हुई. जिसकी वजह से एक बड़ा रेल हादसा हो गया.

इस घटना को लेकर जीएम ने जांच के आदेश दिए हैं और सभी को जांच के बाद आने वाले रिपोर्ट का इंतजार है. ताकि यह पता चल सके की किसकी लापरवाही और चूक से इतना बड़ा हादसा हुआ और दो यात्रियों जान गंवानी पड़ी. रेलवे और रेल यात्रियों को हुए इतने बड़े नुकसान की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा यह देखने वाली बात होगी.

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...