तेल कंपनियों ने जारी किया रेट, तेल भराने से पहले चेक कर लें कीमत

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किया रेट- सरकारी तेल कंपनियों ने

राष्ट्रीय बाजार में सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए रेट जारी कर दिए हैं.

गुरुवार, 26 मई को भी वाहन ईंधन (पेट्रोल-डीजल) के दाम में ना तो

कोई बढ़ोतरी की गई है ना ही कीमत में कोई कटौती की गई है.

यानी पेट्रोल-डीजल के रेट आज भी स्थिर बने हुए हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले 21 मई को मोदी सरकार ने फ्यूल पर

एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और

डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया था.

हालांकि तब से ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का क्या है ताजा भाव?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीरवार, 26 मई को भी फ्यूल की कीमत स्थिर बनी हुई है. सुबह 6 बजे से वाहन ईंधन की नई कीमत लागू हो गई है. इसी के साथ दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की लेटेस्ट कीमत 96.72 रुपये और 1 लीटर डीजल के दाम 89.62 रुपये हैं.

बिहार में पेट्रोल-डीजल के क्या हैं नये दाम?

बिहार की राजधानी पटना में वीरवार को पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं भागलपुर में पेट्रोल के दाम 108.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.75 रुपये प्रति लीटर है. दरभंगा की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 108.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.75 रुपये प्रति लीटर है. मधुबनी में पेट्रोल की कीमत 108.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.03 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है.

झारखंड में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम?

झारखंड के धनबाद में वीरवार को पेट्रोल की कीमत 99.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 94.63 रुपये प्रति लीटर पर आ गए है. वहीं रांची में पेट्रोल 100.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.84 प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है. कोडरमा में पेट्रोल की कीमत 100.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 95.66 रुपये प्रति लीटर है.

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...