Petrol-Diesel price today: तेल भराने से पहले चेक कर लें नई कीमत, जानिए बिहार और झारखंड में कितने रुपए बढ़े

रांची : सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की नई कीमत जारी कर दी है.

शनिवार, 7 मई को सुबह 6 बजे जारी की गई तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है

यानी पेट्रोल-डीजल के दाम आज 31वें दिन भी स्थिर बने हुए हैं.

गौरतलब है कि आखिरी बार पिछले महीने 6 अप्रैल को

तेल के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी तब से ईंधन के रेट नहीं बदले है.

बिहार में पेट्रोल-डीजल पर आज कितने रुपये बढ़े?

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 116.23 रुपये प्रति लीटर

और डीजल के दाम 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गए है.

वहीं भागलपुर में आज पेट्रोल के दाम 117.67 रुपये प्रति लीटर

और डीजल की कीमत 102.39 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

दरभंगा की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 116.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.67 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. मधुबनी में आज पेट्रोल की कीमत 117.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.34 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है.

झारखंड के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल पर कितने रुपये बढ़े?

झारखंड में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की नई दरें लागू होने के बाद धनबाद में पेट्रोल की कीमत 108.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 101.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं रांची में आज पेट्रोल 108.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.02 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है. कोडरमा में आज पेट्रोल की कीमत 109.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 102.76 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की क्या है नई कीमत?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में शनिवार यानी आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. गौरतलब है कि आज 31 दिन हो गए हैं लेकिन दिल्ली में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. शनिवार, 7 मई को भी राजधानी में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये और 1लीटर डीजल के दाम 96.67 रुपये ही हैं.

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.

Big breaking-सोमवार से अनिश्चित काल के लिए बंद रहेंगे धनबाद के सभी नर्सिंग होम और जाँच घर

Petrol-Diesel Price Today 8 May 2022: पेट्रोल-डीजल के आज के दाम अपडेट, जानें अपने शहर में प्रति लीटर का रेट

 

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...