Commercial Advertisment

घर में चोरी के दौरान वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर के पिपलावा थाना क्षेत्र के शहररामपुर गांव में मंगलवार की बीते रात्रि घर में चोरी के दौरान घर में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चंद्रशेखर शर्मा के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम, पटना एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची है। जहां मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक चंद्रशेखर शर्मा घर में अकेले थे और बीते रात्रि याद कर घर में चोरी करने पहुंचा जिसका उन्होंने विरोध किया। विरोध के दौरान चोरों ने पहले उन्हें पिता और भगाने के दौरान गोली मार दी जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, सुबह में जब आसपास के लोग उनके घर पहुंचे तो देखा कि घर में चारों तरफ खून पड़ा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इधर, घटना की सूचना मिलने का पटना पश्चिम सिटी एसपी सरथ आरएस भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

यह भी देखें :

घटना को लेकर पटना पश्चिम सिटी एसपी ने बताया कि पटना के पिपलावा थाना के पुलिस को सूचना मिली कि शहर रामपुर गांव में चंद्रशेखर सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या चोरी के दौरान की गई है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। इसके अलावा पटना एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। हालांकि घटना में कितनी की चोरी हुई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़े : मुखिया पति को गोली मारने में पुलिस को मिली कामयाबी, शूटर फैजल गिरफ्तार

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...