Niti Aayog अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड डुमरी के विकास कार्यों की उपायुक्त ने की गहन समीक्षा, दिए खास निर्देश

Gumla: Niti Aayog के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड डुमरी में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई

बैठक में ADP (Aspirational District Programme) एवं ABP (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत Niti Aayog द्वारा निर्धारित प्रमुख संकेतकों के आधार पर विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त कर लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, समय पर ANC-1 एवं ANC-4 जांच तथा शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कम वजन वाले नवजात शिशुओं की पहचान एवं समुचित प्रबंधन, पूर्ण टीकाकरण, टीबी उन्मूलन अभियान तथा सिकल सेल एनीमिया की शत-प्रतिशत जांच एवं उपचार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में स्वच्छता सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर बल दिया

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, जलमीनार एवं विद्युत आपूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु ठोस कदम उठाने को कहा गया। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर बल दिया। फाउंडेशनल लर्निंग को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने एवं बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु सशक्त प्रयास करने के निर्देश दिए।

एलडीएम/बैंक प्रबंधन को बीसी (Banking Correspondent) के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं के बैंक खाते खोलने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया, ताकि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल सके। पशुपालन विभाग को पशुओं के नियमित टीकाकरण, पशु बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पशुपालकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सभी विभागों को जानकारी MIS पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया

उपायुक्त ने सभी विभागों को अपने-अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी MIS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्होंने डाटा की गुणवत्ता, समयबद्ध अद्यतन एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि नीति आयोग को सटीक एवं समय पर सूचना उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि डुमरी प्रखंड को एक आदर्श आकांक्षी प्रखंड बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित, योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक विभाग को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करनी होगी।

इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, एलडीएम गुमला, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

Saffrn

Trending News

Saranda Encounter Update: मिसिर बेसरा समेत 53 नक्सली घिरे, 5000 जवानों...

 सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत 53 नक्सली घिरे, IED ब्लास्ट में जवान घायल।Saranda Encounter Update...

Summer Special Train: तिरुपति-रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन, रांची रूट से...

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए तिरुपति-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, रांची समेत कई स्टेशनों पर ठहराव।Summer Special Train रांची: गर्मी...

JAC Result 2026 Update: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट इस तारीख को...

 झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं (साइंस) का रिजल्ट 21 या 22 अप्रैल को आ सकता है, CBSE और ICSE परिणाम भी इसी सप्ताह संभावित।JAC...

Jharkhand Weather Update: रांची में बारिश से मिली राहत, 19-20 अप्रैल...

झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, रांची में हल्की बारिश से राहत लेकिन 19-20 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट जारी।Jharkhand Weather...

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img