पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विपक्षी दलों की बैठक हो रही है. जिसे लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया सामने आई है. राजभर ने कहा कि ये विपक्षी दलों की अच्छी पहल है. अब वहां जो बैठक में तय होता है जो रणनीति बनाई जाती है, उसमें और दूसरे विपक्षी दलों को जोड़ा जाए’. राजभर ने आगे कहा इसमें दूसरे विपक्षी दल जैसे बहुजन समाज पार्टी, लोकदल, सुभासपा को भी साथ लेने की पहल होनी चाहिए. हम तो ये कहते हैं कि जितने भी दल आज वहां हैं वो सभी बीस के बीस दल मिलकर मायावती जी से इस बारे में बात करें.
इसे भी पढ़ेंः विपक्षी बैठक पर अमित शाह का हमला, कहा- विपक्षी बैठक से कुछ नहीं होगा
दरअसल पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर 15 विपक्षी दलों की बैठक हो रही है. जिसमें 2024 में बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए रणनीति तैयार हो रही है. इस बैठक में छह राज्यों के सीएम और पांच राज्यों के पूर्व सीएम शामिल हुए हैं. माना जा रहा कि बैठक में बीजेपी के खिलाफ साझा एजेंडे पर आज सहमति बन सकती हैं वहीं दूसरी तरफ बीजेपी लगातार इस बैठक को लेकर हमलावर है.

















