Budget पर तेजस्वी ने कहा- बिहार के लोगों को फिर किया निराश

पटना : कैबिनेट में पूर्ण बजट को मंजूरी मिलने के बाद Finance Minister निर्मला सीतारमण लोकसभा में पहुंच गई हैं। निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अध्यक्ष की अनुमति के बाद आम बजट पढ़ना शुरू कर दिया है। बजट सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष तंजानिया के संसद के सदस्यों का स्वागत किया और लोकसभा के सदस्यों को बताया कि तंजानिया से एक प्रतिनिधिमंडल हमारे बजट सत्र को देखने के लिए भारत पहुंची हैं।

आम बजट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है। तेजस्वी ने कहा कि आज के बजट ने बिहार के लोगों को फिर निराश किया है। बिहार को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए एक रिवाइवल प्लान की जरूरत थी और जिसके लिए विशेष राज्य के दर्जे के साथ विशेष पैकेज की सख्त जरूरत है। रूटीन आवंटन तथा पूर्व स्वीकृत, निर्धारित व आवंटित योजनाओं को नई सौगात बताने वाले बिहार का अपमान ना करें। पलायन रोकने, प्रदेश का पिछड़ापन हटाने और उद्योग धंधों के साथ साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हम विशेष राज्य के दर्जे की मांग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़े : Finance Minister के पिटारे से बिहार के लिए निकला ‘विशेष’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...