होली पर CM Yogi का युवाओं को बड़ा तोहफा, UP Police Constable Recruitment का फाइनल रिजल्ट जारी

लखनऊ : होली पर CM Yogi का युवाओं को बड़ा तोहफा, UP Police Constable Recruitment का फाइनल रिजल्ट जारी। होली पर बृहस्पतिवार को CM Yogi आदित्यनाथ ने यूपी के युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए अपराह्न 1 बजे ही UP Police Constable Recruitment का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया।

इसे लेकर अभ्यर्थियों में भारी क्रेज रहा है। इस बार हुई भर्ती परीक्षा को पारदर्शी बताते हुए फूलप्रूफ तरीके से जारी करने का दावा किया गया है। इस वक्त उत्तर प्रदेश में पुलिस सिपाही भर्ती का जारी रिजल्ट ही युवाओं के लिए होली पर बड़ी खबर है।

भर्ती बोर्ड होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आज यानी गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक tcp24.com/uppbpbcst23/ho… पर देख सकते हैं।

जारी रिजल्ट से 60,244 पदों पर होगी सीधी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दो घंटे पहले कांस्टेबल भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी। इसके बाद 13 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे बोर्ड अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 का अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक पर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं।

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बीते वर्ष 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को संपन्न हुई थी। परीक्षा के बाद अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंको (नार्मलाइज स्कोर) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार अंतिम परिणाम जारी किया गया है।

UP Police Constable Recruitment का फाइनल रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे
यूपी पुलिस भर्ती की सांकेतिक फोटो

यूपी भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर है घोषित रिजल्ट

दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) संपन्न होने के बाद परिक्षार्थियों को अंतिम परिणाम का इंतजार था। होली पर उनका यह इंतजार भी Yogi सरकार ने समाप्त कर दिया है।

आज बोर्ड की तरफ से अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। बीते 26 दिसंबर 2024 से सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डीवी और पीएसटी शुरू किया गया था। सभी 75 जिलों में समिति का गठन करके पुलिस लाइन में डीवी और पीएसटी कराया गया।

परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सरकार और बोर्ड ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष चयनित 60,244 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति  बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

बोर्ड ने सभी प्रतिभागियों को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शितापूर्ण भर्ती परीक्षा को आयोजित करने में सहयोग के आभार व्यक्त किया है। साथ ही एवं होली की शुभकामनाएं भी दी है।  सफल अभ्यर्थियों को बोर्ड हार्दिक बधाई देता है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए हुई दौड़ की पुरानी तस्वीर।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए हुई दौड़ की पुरानी तस्वीर।

सारी प्रक्रियाओं को पूरा कर आज जारी हुआ फाइनल परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि अगर कोई अभ्यर्थी अपने शारीरिक मानक परीक्षण के परिणाम से असंतुष्ट है, तो उसे उसी दिन अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए हर स्थान पर एक एएसपी को नामित किया जाएगा।

संबंधित अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण एएसपी के समक्ष फिर से किया जाएगा। हालांकि, जो अभ्यर्थी इस पुनः परीक्षण में भी असफल होंगे, उन्हें आगे अपील करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

इन सब प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आज फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से दी गई है। भर्ती बोर्ड ने कहा कि अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक tcp24.com/uppbpbcst23/ho… पर देख सकते हैं।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...