UP Police Constable Recruitment का फाइनल रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे

लखनऊ : UP Police Constable Recruitment का फाइनल रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे। UP Police Constable Recruitment को CM Yogi आदित्यनाथ की सरकार ने ऐन होली के मौके पर युवाओं को बड़ा तोहफा देने की घोषणा कर दी है।

इसी क्रम में घोषित किया गया है कि आज बृहस्पतिवार अपराह्न 2 बजे UP Police Constable Recruitment का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

New Lalls
New Lalls

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 13 मार्च को दोपहर 2 बजे बोर्ड अंतिम परिणाम घोषित कर देगा। इससे पहले लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को डीवी और पीएसटी राउंड के लिए बुलाया गया था।

दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) संपन्न होने के बाद परिक्षार्थियों को अंतिम परिणाम का इंतजार था। होली पर उनका यह इंतजार भी समाप्त होने जा रहा है। आज बोर्ड की तरफ से अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए हुई दौड़ की पुरानी तस्वीर।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए हुई दौड़ की पुरानी तस्वीर।

इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से दी गई है। बीते 26 दिसंबर 2024 से सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डीवी और पीएसटी शुरू किया गया था।

सभी 75 जिलों में समिति का गठन करके पुलिस लाइन में डीवी और पीएसटी कराया गया। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सरकार और बोर्ड ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

यूपी पुलिस भर्ती की सांकेतिक फोटो
यूपी पुलिस भर्ती की सांकेतिक फोटो
UP Police Constable Recruitment : सारी प्रक्रियाओं को पूरा कर आज फाइनल परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि अगर कोई अभ्यर्थी अपने शारीरिक मानक परीक्षण के परिणाम से असंतुष्ट है, तो उसे उसी दिन अपनी आपत्ति दर्ज करनी होगी।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए हर स्थान पर एक एएसपी को नामित किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण एएसपी के समक्ष फिर से किया जाएगा।

हालांकि, जो अभ्यर्थी इस पुनः परीक्षण में भी असफल होंगे, उन्हें आगे अपील करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इन सब प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आज फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...