लालू-राबड़ी के शासनकाल पर नीतीश ने कहा- ‘पहले वाली सरकार में कुछ हुआ था जी…’

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल पर आगबबूला हो गए। उन्होंने आज यानी 28 नवंबर को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 10 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपए की राशि भेजी गई।

पहले वाली सरकार में कुछ हुआ था जी… याद करिए न कुछ नहीं किया – नीतीश कुमार

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले वाली सरकार में कुछ हुआ था जी… याद करिए न कुछ नहीं किया। नीतीश कुमार ने कहा कि जो काम शुरू किया हम लोगों ने किया… तो आगे भी किसी को नहीं छोड़ने वाले हैं। सबके लिए काम करेंगे. समूचा बिहार आगे बढ़ रहा है। सीएम नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है।

बिहार की जनता का CM नीतीश ने जताया आभार

इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंस से अलग-अलग जिलों से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आप जानते हैं कि इस बार बिहार के लोगों ने विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को जिताया है। हम लोगों को अगले पांच वर्षों तक बिहार की सेवा करने का मौका दिया है। मैं इसके लिए आप सभी महिलाओं के साथ-साथ बिहार के सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़े : चुनाव से पहले वादों पर कायम हैं CM नीतीश, जारी की 10 हजार वाली सौगात

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...