गणतंत्र दिवस पर DGP ने पुलिसकर्मियों को दी नसीहत, कहा ‘हमारे ऊपर…’

पटना: गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने राज्यवासियों और पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्र के इतिहास का एक बहुत ही पुनीत अवसर है। राष्ट्र को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। हम पुलिस वालों की जिम्मेवारी कानून का शासन स्थापित करने की भी है।

जब हम कानून का शासन स्थापित करेंगे तभी सुशासन की कल्पना की जा सकती है और इसके लिए हमें आमजन के सहयोग की भी बहुत आवश्यकता है। हर कदम पर जनता को समावेश किया गया है, बिना जनता के पुलिस भी कुछ करने में सक्षम नहीं है। पुलिस की अवधारणा में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। आज गणतंत्र दिवस पूरे देश और राज्य में हर्ष के साथ मनाया गया।

इस दौरान डीजीपी ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था को लेकर कहा कि जो भी आपराधिक घटनाएं हो रही है सभी में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। हमारी कोशिश है कि राज्य में अपराध पर अंकुश लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी नसीहत दी और कहा कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कई मामलों में पुलिस की संलिप्तता होती है और वहां पुलिस की छवि अपराधी की तरह बन जाती है तो सभी पुलिसकर्मियों को इस तरह की किसी भी गतिविधि से बच कर रहना चाहिए।

लोगों के बीच पुलिस की छवि अच्छी बनाएं। अनुशासन में रह कर अपना कर्तव्य निभाएं और आम जनमानस की उम्मीदों पर खड़े उतरे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में सरकार लगातार कर रही है विकास, राज्यपाल ने झंडोत्तोलन के बाद कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
DGP DGP DGP

DGP

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...