सम्राट के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालू-नीतीश राज के उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज अपना जन्मदिन सादगी से मनाया। इस मौके पर उनके सरकारी आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। प्रदेश के आम से लेकर खास लोगों ने उनके आवास पहुंचकर उनके जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु और स्वस्थ रहने की शुभकामना दी। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और सीएम नीतीश कुमार की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। सादगी और सर्वसुलभ नेता के रूप में पहचान बना चुके चौधरी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बधाई स्वीकार की।

अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि अध्यक्ष के नेतृत्व में जहां पार्टी को मजबूत करना है वही भ्रष्टाचारी, दुराचारी इस लालू और नीतीश की सरकार को उखाड़ फेंक कर नया बिहार बनाकर उसके गौरवशाली इतिहास को पुनर्स्थापित करना है। सम्राट चौधरी की कार्यशैली को लेकर आकर्षित कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर उत्साहित दिखे। प्रदेश के अन्य जिलों में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से मिल रहे प्रेम, आशीर्वाद और बधाई को लेकर सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के मिल रहे इस प्यार को लेकर अभिभूत हूं। उन्होंने बधाई देने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि मैं बिहार की तरक्की, उन्नति और लोगों की खुशी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगा।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...