मैट्रिक की सेंटप परीक्षा – एसएस बालिका की छात्राओं ने खुलेआम किया नकल

BHAGALPUR: छात्राओं ने खुलेआम किया नकल – भागलपुर में नगर निगम वार्ड चार स्थित

एसएस बालिका इंटर विद्यालय में मैट्रिक की सेंटप परीक्षा में खुलेआम नकल की गई.

वायरल तस्वीर में यह साफ नजर आ रहा है कि एक बेंच डेस्क पर

छात्राएं बैठकर गणित की परीक्षा दे रही थी.

कुछ छात्राएं नीचे जमीन पर दरी पर बैठकर परीक्षा देती नजर आई.

इस बाबत जब परीक्षा हॉल में मौजूद शिक्षक मृत्यंजय कुमार ने बताया कि

इस विद्यालय संसाधन की कमी है. इस वजह से छात्राओं को ऐसे बिठाया गया है.

परीक्षा हॉल में नकल होने की बात से उन्होंने इनकार किया. वहीं तस्वीर कुछ और ही बयान कर रही है. जिसमें अधिकांश छात्राएं अपनी घर की गणित की कॉपी जिसमं बने सवाल और उनके उत्तर भी थे उनसे नकल करती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं कई छात्राओं के पास गणित विषय के गेस पेपर भी नजर आए. जब मीडियाकर्मियों पर छात्राओं की नजर पड़ी तो उन्होंने कॉपी, गेस पेपर, बैग आदि सामानों को नीचे छिपाया.

छात्राओं ने खुलेआम किया नकल – प्राचार्या ने किया नकल से इनकार

प्रधानाध्यापिका माध्ुारी कुमारी ने बताया कि संसाधन के ही अभाव में छात्राओं को नीचे बिठाकर और एक बेंच डेस्क पर पांच से छह बच्चों को बिठाकर परीक्षा ली गई है. यहां इस वर्ष 1155 छात्राओं ने मैट्रिक में फॉर्म भरा है. चूंकि ये सेंटप परीक्षा थी और दो पालियों में परीक्षा होनी थी. इसलिए छात्राएं घर से टिफिन, पानी की बोतल और दूसरे सिटिंग की कॉपी लाई थी था. उत्तरपुस्तिका पतली होने की वजह से कॉपी को नीचे रखकर छात्राओं ने परीक्षा दी है. नकल जैसी कोई बात नही हुई है।

डीपीओ ने कहा मामले की होगी जांच


भागलपुर माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ नितेश कुमार ने बताया कि एसएस बालिका विद्यालय में नकल होने की सूचना मिली है. जांच कराने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप

‘झारखंड में आने वाले 10 साल में लोग खुद फाड़ देंगे राशन कार्ड’

मोतिहारी में प्रश्नपत्र लीक, जांच में हुई पुष्टि

GK मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जीके मेमोरियल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आईडीआईआरएफ इंडिपेंडेंट स्कूल...

पुलिस ने किया कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश, चैन स्नैचिंग गिरोह का...

गयाजी : गया शहर में लगातार बढ़ रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत...

इस्कॉन मंदिर व गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम...