मुहर्रम के मौके पर बेल्जियम के ग्लास के बीच मोमबत्ती से जगमगाता नौबतखाना, अखाड़ा बना आकर्षण का केंद्र

नालंदा : पूरे देश सहित बिहार में कल यानी 17 जुलाई को मुहर्रम का पर्व मनाया गया। सभी जगहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया निकाली। बिहार में ताजिया जुलूस के दौरान कई जगहों से छिटपुट घटनाएं भी सामने आई। मुहर्रम के दूसरे दिन बिहारशरीफ के भुसटटा मोहल्ले से गुरुवार की अहले सुबह जगमग रौशनी के बीच नौबतखाना निकाली गई। जो शहरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

नौबतखाना में लगे बेल्जियम के गिलास के बीच मोमबत्तियां की रौशनी के साथ अखाड़ा के लोग नौबतखाना लेकर जैसे ही सड़क पर निकले नौबतखाना देखने के लिए लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। इस दौरान जिला प्रशासन के सभी शर्तों को पालन किया गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से भारी संख्या में इलाके में पुलिस वालों की भी तैनाती की गई थी। अखाड़ा में शामिल युवक तरह-तरह के करतब दिखाते हुए लोगों का मन मोह रहे थे। पूरे इलाका इमाम हुसैन से गूंज रहा था।

मुहर्रम महीना इस्लामी कैलेन्डर के मुताबिक, साल का पहला महीना होता है। इस महीने में इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है। जिसमें लोग इस्लामी प्रचम के साथ ताजिया, सिपल बनाते और जुलूस के साथ हसन हुसैन एवं क़र्बला में शहीद लोगों को याद करते हैं। मुस्लिम रीति-रिवाजों से मुहर्रम को अलग माना जाता है क्योंकि यह महीना शोक का होता है। मुहर्रम के दिन लोग इमाम हुसैन के पैगाम को लोगों तक पहुंचाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि हुसैन ने इस्लाम और मानवता के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। मुहर्रम का महीना इस्लाम धर्म के लिए बेहद खास होता है।

यह भी पढ़े : मुहर्रम में लाठी खेलने के दौरान एक व्यक्ति की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...