दुल्हन के इनकार करने पर बारात बीच रास्ते से ही लौटी

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में शुक्रवार को एक निकाह टल गया, दुल्हन के इनकार करने पर बारात बीच रास्ते से ही लौट गई. दरअसल, दुल्हन को बारात आने के दिन ही दुल्हन को दूल्हे के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चली जिसके कारण दुल्हन को लगा कि अगर इस लड़के से उसकी शादी हो गई तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. जिसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया.

दुल्हन के इनकार के बाद बीच रास्ते ही बारात को लौटना पड़ा. रांची अंजुमन से मिली जानकारी के अनुसार रांची के डोरंडा मनिटोला की रहने वाली एक युवती की शादी डालटंगज के पठान मुहल्ला निवासी हलीम खान के बेटे असगर खान से शादी तय हुई थी. शादी के लिए 26 मई की तिथि तय हुई.

25 मई को मनिटोला के लोगों को लड़के के शादी शुदा होने की जानकारी मिली. मोहल्लेवासियों ने जब तफ्दीश की तो पता चला कि होने वाला दूल्हा असगर ठग है. जिसके बाद मोहल्लेवासी और लड़की के भाई ने अंजुमन इस्लामिया की टीम को इसकी जानकारी दी. जांच पड़ताल में चौकाने वाली बात सामने आयीं. पता चवा कि लड़का पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है. इसके साथ ही कई मामले में जेल भी जा चुका है. इसके बाद लड़की और उसके घर वालों ने शुक्रवार को लोहरदागा के कुड़ू तक पहुंची बारात को लौटा दी.

 असगर खान ने एक शादी की वेबसाइट पर अपना डिटेल डाल रखा था लड़की के भाई ने वेबसाइट से नंबर निकालकर इसी साल असगर से संपर्क किया था. असगर ने बताया कि वह झारखंड सरकार में अच्छे पद पर कार्यरत है. उसे सरकार की तरफ से गार्ड भी दिया गया है. उसने यह भी बताया कि उसका पंडरा समेत कई जगहों पर अपना घर भी है.

अंजुमन इस्लामिया के महासचिव डॉ तारिख हुसैन के नेतृत्व में एक टीम गुरुवार को लड़की के घर पहुंची थी. मोहल्लेवासियों और लड़की के घर वालों से मामले की जानकारी ली. इसके बाद शुक्रवार को टीम ने जांच-पड़ताल शुरू की.अंजुमन ने डाल्टनगंज के मुखिया, असगर की पत्नी, उसके ससुर समेत अन्य लोगों से संपर्क कर जानकारी हासिल की, तब पता चला कि असगर न सिर्फ शादीशुदा है बल्कि वह नशेड़ी भी है. उसने अपनी पत्नी की भी हत्या करने का प्रयास किया था.

इस मामले में उसे जेल भी हुई थी. इसके अलावा कई मामले में आरोपी जेल जा चुका है. जांच पड़ताल के बाद अंजुमन की टीम शुक्रवार की दोपहर लड़की के घरवालों के पास पहुंची. मामले की पूरी जानकारी दी, फिर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया, लड़की ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अब वह केस दर्ज कराएगी, ताकि दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद नहीं हो.

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...