Darbhanga में एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार! 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने पहले किया दुष्कर्म,फिर कर दी निर्मम ह;त्या…

Darbhanga: बिहार के Darbhanga से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। अब समाज में न तो महिलाएं न ही बच्ची सुरक्षित हैं। दरभंगा में एख 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और इस घिनौनी घटना से लोग अपनी बच्चियों को लेकर चिंता में भी डूब गए हैं ।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने दोस्तों के साथ बाहर खेल रही थी और अचानक लापता हो गई । घरवालों ने पूछताछ कि तो पताचला कि उसे कोई उठाकर ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची नहीं मिली। देर रात इलाके में कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा ने जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

Read More: Dhanbad में रिकवरी एजेंट के अपहरण का आरोप, 15 लाख की फिरौती की मांग 

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

इस हृदयविदारक घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस ने जांच शुरु कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरके खंगाले ,जिसके बाद आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

परिजन कर रहे न्याय की मांग

बच्ची की निर्मम हत्या के बाद गांव में लोग काफी आक्रोश में हैं और परिजन भी सरकार प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं। बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराधों से राज्य वासियों में भी काफी डर बना हुआ है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!