एक बार फिर ईडी कार्यलय नहीं पहुुंचा कमलेश,पत्र भेज कर कहा मानसिक रूप से हुं परेशान ,सेहत भी खराब समय दें

रांची: भू-माफिया कमलेश कुमार सिंह शुक्रवार को भी ईडी कार्यालय नहीं पहुंचा। जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रहे ईडी ने कमलेश को पांचवां समन करके 19 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था।

उसने ईडी को पत्र भेजकर मानसिक रूप से परेशान होने और स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर ईडी से समय मांगा है। उसके पत्र पर विचार के बाद ईडी ने शुक्रवार को ही उसे छठा समन भेजकर 26 जुलाई को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है।

इसके बाद भी कमलेश ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो तीन और समन जारी किया जाएगा। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

दरअसल, कांके अंचल क्षेत्र में जमीन घोटाला से संबंधित काफी कागजात ईडी के हाथ लगे हैं। इसलिए ईडी यह जानना चाहता है कि कमलेश को कौन-कौन बड़े अफसरों का सहयोग मिला।

Jamshedpur Encounter: सोनारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो...

Jamshedpur Encounter: सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना मरीन ड्राइव स्थित फागु बाबा श्मशान...

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...