फिर एक बार नगर थाने की पुलिस की गश्ती पर सवाल! 6 दुकानों में चोरी

मोतिहारी : मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार की रात मीना बाजार में एक साथ छह दुकानों के ताले काटकर चोरों ने करीब पांच लाख रुपए से अधिक की संपत्ति और 70 हजार नगद उड़ा लिए। इस घटना के बाद नगर थाना की पुलिस गश्ती पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि यह इलाका बेहद व्यस्त रहता है और पुलिस गश्ती वाहन रात में यहीं खड़ा रहता है। इसके बावजूद चोरों ने आसान तरीके से दुकानों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

चोरों ने इन दुकानों को बनाया निशाना

बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने नगर थाना के मीना बाजार स्थित शिवम कुमार की मोबाइल दुकान सुरेश कुमार की किराना दुकान, प्रकाश प्रसाद के जनरल स्टोर, सोनू कुमार की मोबाइल दुकान और आरिफ रजा के साइबर कैफे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिवम कुमार की दुकान से 70 हजार रुपए नगद और ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आए कई महंगे मोबाइल चोरी कर लिए गए। वहीं, आरिफ के साइबर कैफे से चुराया गया प्रिंटर रास्ते में ही फेंक दिया गया। नाइट गार्ड ने दी चोरी की सूचना दुकानदारों ने बताया कि रात करीब एक से 1:30 बजे के बीच नाइट गार्ड ने उन्हें चोरी की सूचना दी। जब वे अपनी दुकानों पर पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जिस रास्ते से चोर भागे थे, वहां से कुछ सामान भी बरामद हुआ है।

यह भी देखें :

नगर थानाध्यक्ष ने कहा- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भेजकर की गई जांच

नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को भेजकर जांच कराई गई है। हालांकि, अभी तक दुकानदारों की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत (आवेदन) नहीं मिली है। फिर भी चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस की सुस्ती से नाराज व्यापारी व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि रात में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। मीना बाजार शहर का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, लेकिन लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से दुकानदार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस चुनौती को कब तक हल कर पाती है और क्या चोरों को पकड़ने में सफल होती है या नहीं।

यह भी पढ़े : बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख का सामान की चोरी…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...