कटिहार ज्वेलरी दुकान में 30 लाख की चोरी से सनसनी, चोरों ने आठ किलों चांदी और 20 ग्राम सोना लेकर फरार

कटिहार ज्वेलरी दुकान में 30 लाख की चोरी से सनसनी, चोरों ने आठ किलों चांदी और 20 ग्राम सोना लेकर फरार

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। देर रात वर्मा ज्वैलर्स का ताला तोड़कर चोर करीब 8 किलो चांदी के आभूषण और 20 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए गहनों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

chori 22Scope News

चोरों ने देर रात दिया घटना को अंजाम

दुकानदार शिवम वर्मा ने बताया कि न्यू मार्केट शहर का सबसे व्यस्त इलाका है जहां रात भर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद चोरों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं वर्मा ज्वैलर्स से सटे गौरव वस्त्रालय में भी चोरों ने हाथ साफ करने की कोशिश की। वहां दुकान के तीन ताले तोड़े गए लेकिन चोरी नहीं हो सकी।

ver 22Scope News

घटना की सुचना पर पहुँची पुलिस, दुकानदारों में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस वारदात के बाद न्यू मार्केट के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

ये भी पढे़ : एडमिट कार्ड नही मिलने पर छात्रों का हंगामा, प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का लगाया आरोप

रतन कुमार की रिपोर्ट

Rahul Baccha Murder Case: राहुल बच्चा हत्याकांड में बड़ा अपडेट! फरार...

Rahul Baccha Murder Case: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में राहुल सिंह (उर्फ़ राहुल बच्चा) के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस को एक और कामयाबी मिली...

प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र...

गयाजी : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी के गांधी मैदान से कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के...

मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी, पुलिस की वर्दी पहनकर...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी...