बालू ठेकेदार देवराज हत्याकांड : फरार चल रहे एक अभियुक्त गिरफ्तार

460
Advertisment

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां पिछले पांच नवंबर को रानी तालाब क्षेत्र में बालू ठेकेदार देवराज हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिषेक कुमार बताया जाता है जो अप्राथमिकी अभियुक्त था। फिलहाल राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में रहता है।

Advertisment

सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि रंगदारी नहीं देने के कारण ही बालू ठेकेदार देवराज की हत्या की गई है। इस मामले में पहले ही एक नामजत अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन बाकी के पांच नामजद अभियुक्त फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates