अंग्रेजी शराब से लदे पिकअप वैन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

दानापुर : पटना के दानापुर रूपसपुर थाना अंततर्गत बेली रोड में गोला रोड चौराहा के पास से मद्य निषेध इकाई के गुप्‍त सूचना के आधार पर रूपसपुर पुलिस ने एक पीकअप वैन जिसका नंबर RJ09GD8478 पकड़ा गया। पिकअप वैन से अंग्रेजी शराब Royal classic whisky टेट्रा पैक 180 ML का 144 कार्टुन कुल 1244.16 लीटर एवं पॉच प्‍लास्टिक के कैरेट में 240 पीस 180ML का टैट्रा पैक 43.2 लीटर, कुल 1287.36 लीटर अंग्रेजी शराब और दो व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि पकड़ा गया शराब तस्कर प्रकाश कुमार जाट चितौरगढ राजस्‍थान का रहने वाला है। वहीं दूसरा लक्ष्‍मण जोगी पिता जगदीश प्रसाद जोगी नागौर जिला राजस्‍थान के रहने वाला है। इस संबंध में रुपसपुर थाना प्रभारी रण विजय ने बताया कि पिकअप वैन में शराब ले जाया जा रहा था। गुप्त सुचना के आधार पर पकड़ा गया। वहीं पिकअप वैन का चालाक ही गाड़ी का मालिक है पूर्व में भी शराब की खेप बिहार मे ला चुका है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...