कैमूर में Bank कर्मी से लूटपाट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

कैमूर: कैमूर में बीते 9 मई को अपराधियों ने एक बैंक के कर्मियों से दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। घटना कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूरपुर की है जहां बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उत्कर्ष बैंक के दो कर्मियों से दिनदहाड़े 28 हजार रूपये नकद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई अन्य कागजात लूट कर फरार हो गये थे। Bank  Bank  Bank  Bank 

LN Mishra 1 22Scope News

घटना के बाद पीड़ित ने दुर्गावती थाना की पुलिस को मामले की सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में घटना के मास्टरमाइंड तौसिफ खान को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली साथ ही दो अन्य अपराधियों की संलिप्तता की बात भी कही। पुलिस ने उसके पास से पांच हजार रुपया, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, बिना नंबर प्लेट का एक पल्सर बाइक बरामद किया है।

यह भी पढ़ें – Muzaffarpur पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के…

वहीं पुलिस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में मोहनिया के डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना बीते 9 मई की है जब अपराधियों ने बैंक जा कर्मी से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने लूटपाट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   LJPR ने जारी की मीडिया पैनलिस्ट की सूची, 20 लोगों को दी गई अहम जिम्मेदारी…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...