Bandhan Bank कर्मी से लूट मामले में मुख्य साजिशकर्ता कलेक्शन एजेंट के साथ 3 गिरफ्तार, लूटी गई राशि बरामद

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने Bandhan Bank कर्मी से कलेक्शन किए गए एक लाख 80 हजार रुपया से भरा बैग अपराधियों द्वारा लूटे जाने के मामले में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों गौरव कुमार, दीपेश कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह सभी सकरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उसके पास से लूटे गए एक लाख 80 हज़ार नगद, सैमसंग टैब और बायोमेट्रिक मशीन भी बरामद कर ली गई।

मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र आमगोला स्थित Bandhan Bank शाखा के एरिया मैनेजर रमेश कुमार ने मुशहरी थाना को लूट की सूचना देने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने सभी चेकपोस्ट पर जांच शुरू कर दी।

चेकिंग के दरमियान ही तीनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि Bandhan Bank के एरिया मैनेजर के शिकायत के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस पूरी घटना में कलेक्शन एजेंट अमित कुमार मुख्य साजिशकर्ता के रूप में शामिल था। इन तीनों का आपराधिक इतिहास कंगाल जा रहा है।

यह भी पढ़े : वांटेड अपराधी लोहा सिंह 4 गुर्गे के साथ गिरफ्तार

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...