घर से नाराज होकर भागी लड़की से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Desk. खबर उत्तर प्रदेश से है। बलिया में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात की है। पीड़िता परिवार में विवाद के बाद नाराज होकर घर से निकल गयी थी। इसी दौरान ऑटो-रिक्शा से जाने के दौरान दो अपराधियों ने उसे फुसलाकर ले गया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।

बलिया में लड़की से गैंगरेप

वहीं घटना के बाद लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान मंटू यादव (19) और अमित प्रजापति (22) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

इंजीनियरिंग छात्रा का यौन उत्पीड़न

वहीं आज ही चेन्नई के प्रतिष्ठित अन्ना विश्वविद्यालय के परिसर में इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके पुरुष दोस्त के साथ मारपीट भी की। घटना बुधवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। छात्रा अपने दोस्त के साथ कैंपस में खुले में बैठी थी। इस दौरान बदमाशों ने पीड़िता के पुरुष मित्र पर हमला कर दिया। इसके बाद छात्रा को झाड़ियों में खींच कर ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता का पुरुष मित्र भी विश्वविद्यालय में छात्र है।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...