Jamshedpur– साकची मुख्य गोल चक्कर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया.
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि यह धरना -प्रदर्शन धर्मांतरण, गौ हत्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों और तुष्टीकरण राजनीति के विरुद्ध आयोजित किया गया है.
हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि हिंदू पहले भी झुका नहीं है और आज भी नहीं झुकेगा. सरकार तुष्टिकरण की राजनीति बंद करें.
मौके पर पूर्व बजरंग दल कार्यकर्ता और अब भारतीय जनता पार्टी में काम कर रहे अभय सिंह ने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से की है. हमलोग जेल जाने से नहीं डरते, अगर हिंदुओं पर अत्याचार होगा तो चुप नहीं बैठा जाएगा.


