छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर विनोबा भावे यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों का एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

हजारीबागः जिले के विनोबा भावे यूनिवर्सिटी परिसर में आज छात्र-छात्राओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य छात्र संघ चुनाव करवाना था. पिछले 5 सालों से विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के द्वारा छात्र संघ चुनाव नहीं करवाया गया है. जिससे छात्र नाखुश दिखे और बताया कि लिंडो कमेटी की माने तो हर साल छात्र संघ चुनाव करना अनिवार्य है.

चुनाव तारीख की घोषणा नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के द्वारा एक मोटी रकम छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों से फीस के रूप में वसूली जाती है. परंतु आज 5 सालों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराया गया है. छात्र अभिषेक राज ने बताया कि यह एक सांकेतिक एक-दिवसीय धरना प्रदर्शन है. इसके माध्यम से वो आज ज्ञापन यूनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपेंगे. उन्हें एक सप्ताह का समय छात्र संघ चुनाव की तारीख की घोषणा करने के लिए दी जाएगी. अगर इस एक सप्ताह में चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं होती है, तो चरणबद्ध तरीके से तमाम छात्र संगठन मिलकर एक वृहद आंदोलन करेंगे.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Saffrn

Trending News

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...

मुख्यमंत्री ने MLA आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।...

Ramgarh फैक्ट्री ब्लास्ट पर घायलों को लेकर विधायक Mamta Devi सख्त,...

Ramgarh : Ramgarh जिला के हेसला के झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड इंडक्शन प्लांट में चिमनी धमाका घटना के बाद रामगढ़ की विधायक Mamta Devi...

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, युवक को घर से खींचकर लाया...

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बैंखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर के सामने से...

हाथ में गन, दिल में रसूख का नशा! कृषि अधिकारी की...

मोतिहारी : सरकारी कर्मी की गुंडागर्दी कृषि अधिकारी ने हथियार लहराकर दरवाजे पर की फायरिंग, वीडियो वायरल पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img