Ramgarh फैक्ट्री ब्लास्ट पर घायलों को लेकर विधायक Mamta Devi सख्त, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Ramgarh जिला के हेसला के झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड इंडक्शन प्लांट में चिमनी धमाका घटना के बाद रामगढ़ की विधायक Mamta Devi पहुंची। विधायक ने प्रबंधन की उदासीन रवैया को लेकर रोष जताया। रामगढ़ सीओ, रामगढ़ थाना प्रभारी से घटना के संबंध में जानकारी ली, साथ ही अभी तक 9 जले मजदूर पीड़ित परिवार के लिए प्रबंधन ने क्या सकारात्मक पहल की है, इसके बारे में पूछाताछ की है और साथ ही प्रबंधन को फटकार भी लगाया है।

Mamta Devi ने धरना बढ़ाने की दी चेतावनी

विधायक Mamta Devi ने मौके पर कहा की पीड़ित परिवार अभी धरने पर बैठा है, जबकि उनके घर के लोग घायल होकर अस्पताल में पड़े हैं, फैक्ट्री प्रबंधन को इसे लेकर गंभीरता लेना चाहिए, यदि यही रवैया रहा तो धरना प्रदर्शन आगे चलेगा, उन्होंने प्रशासन को भी आड़ेहाथो लेते हुए इसे जल्द से जल्द निपटाने और लोगों की मांगे पूरी करने के बारे में  कहा है।

सुबह 4 बजे ही हुआ ब्लास्ट

बता दें आज अहले सुबह 4 बजे ही रामगढ़ जिले के अरगड्डा मोड़ के पास हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में जोरदार हार्नेस ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई मजदूर काम कर रहे थे वो भी झुलस गए हैं। मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे कि अचानक तेज धमाका हुआ। आग की चपेट में आने से 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...