अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टः शशांक शेखर

हजारीबागः जिले के प्रधान डाकघर में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. जिसमें हजारीबाग के डाक कर्मी शामिल हुए. कर्मियों ने सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया है. डाक कर्मियों ने बताया कि प्रमोशन को लेकर हमें आश्वस्त किया गया था, लेकिन अब तक हमारा प्रमोशन रोका गया है. साथ ही 8 घंटे की जगह हम से 10 घंटे ड्यूटी करवाई जाती है. इसके बावजूद हमें मात्र 5 घंटे का ही भुगतान किया जाता है. इन सब मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है. अगर सरकार हमारी इन समस्याओं को नहीं सुनती है तो हम आने वाले 1 महीने बाद प्रमंडलीय स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे. इसके बाद भी यदि सरकार ने हमारी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया तो दिसंबर में हम हड़ताल करेंगे. सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द हमारी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए इसका हल निकाले.

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...

Bihar Bank Ranking: 100 अंकों के मापन सूचकांक में IDFC फर्स्ट...

 बिहार में 100 अंकों के मापन सूचकांक से बैंकों की रैंकिंग तय हुई। IDFC फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि...