मुख्यमंत्री ने MLA आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन और सामुदायिक केंद्र का भी शुभारंभ किया।

शुभारंभ के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विधान परिषद् अतिथि निवास का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी ली

शुभारंभ के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित विधान परिषद् अतिथि निवास का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री प्रथम तल एवं छत पर भी गए और अतिथि निवास के विभिन्न भागों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद् अतिथि निवास बहुत अच्छा बना है। यहां की सुविधाओं का लाभ विधान परिषद् के सदस्यों को मिलेगा।

CM MLA Awas 1 22Scope News

विधान परिषद के सदस्यों के लिए अतिथि आवास, सामुदायिक केंद्र, कैंटीन व पुस्तकालय का निर्माण किया गया है

विधान परिषद के सदस्यों के लिए अतिथि आवास, सामुदायिक केंद्र, कैंटीन और पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। विधान परिषद् अतिथि निवास एक पांच मंजिला भवन है, जिसमें बेसमेंट, भू-तल एवं चार मंजिलों का निर्माण किया गया है। इस भवन में 30 सुईट रूम, चार लॉउन्ज, सेक्युरिटी लाउन्ज का निर्माण किया गया है। भवन में आठ व्यक्ति की क्षमता वाले लिफ्ट को अधिष्ठापित किया गया है। प्रत्येक सुईट रूम में एक छोटा किचेन, ड्राईंग रूम व विश्राम हेतु एक कमरा (शौचालय सहित) का निर्माण किया गया है।

CM MLA Awas 2 22Scope News

CM MLA Awas 3 22Scope News

कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन एक 2 मंजिला भवन है

वहीं कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन एक दो मंजिला भवन है। जिसके एक भाग में कैंटीन एवं दूसरे भाग में पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। कैंटीन के भूतल एवं प्रथम तल पर कैंटीन डायनिंग हॉल किचेन, रेस्ट रूम, पेन्ट्री, स्टोर, सर्विस ऐरिया, शौचालय का निर्माण किया गया है। पुस्तकालय के भूतल पर कार्यालय कक्ष, पुस्तकालय एवं शौचालय का निर्माण किया गया है। पुस्तकालय के प्रथम तल पर रिडिंग हॉल, लॉबी एवं स्टोर का निर्माण किया गया है। सामुदायिक केंद्र एक दो मंजिला भवन है। इसके भूतल एवं प्रथम तल पर हॉल, स्टोर, किचेन, लॉबी व शौचालय का निर्माण कराया गया है।

CM MLA Awas 4 22Scope News

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, सभापति, विधानसभा अध्यक्ष, कई मंत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय सहित विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM MLA Awas 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर व बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...