सुपौल: SUPAUL के लौकहा थाना क्षेत्र के बरुआरी में जमीनी विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक को गोली लगी है। घायल को एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- GAYA में तीन बच्चे के पिता को प्रेम करना पड़ा भारी, लड़की के परिजन ने…
घटना के संबंध में बरुआरी निवासी घायल मासूम उर्फ विवेक सिंह ने बताया कि दोपहर में वे अपने बगान को देखने गए हुए थे। जहां कुछ लोग पहले से बैठा हुए था। उसके हाथ में हथियार भी था। टोकने पर उनलोगों ने उसपर गोली चला चला दी और मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल विवेक को सदर बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया।
ये भी पढ़ें- SUSHIL MODI से मिलने उनके आवास पर पहुंचे तेजप्रताप, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
घटना की जानकारी मिलते ही लौकहा थाना की पुलिस और सदर पुलिस भी घायल के पास पहुंचा। जहां घायल मासूम उर्फ विवेक से घटना की बाबत पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर गोली लगने से घायल विवेक कुमार उर्फ मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने कहा कि गोली घायल के सीने फंसी हुई लग रही है। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना से इलाके में दहशत का आलम है।
ये भी पढ़ें- SUPAUL में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पंप चालकों को दिया गया प्रशिक्षण
इस बाबत एसपी शैशव यादव ने बताया कि पेड़ काटने को लेकर आपसी विवाद में गोली चली है, एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे रेफर किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
SUPAUL से अजय सिंह की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos


