SUPAUL में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पंप चालकों को दिया गया प्रशिक्षण

सुपौल: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर SUPAUL जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पीएचईडी विभाग द्वारा नल जल योजना के पंप चालकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बसंतपुर प्रखंड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता विपुल कुमार नंदन सहित अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- LALU YADAV के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है मामला

इस दौरान पंप चालकों ने आम लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। मौके पर मौजूद कार्यपालक अभियंता विपुल कुमार नंदन ने कहा कि निर्वाचन आयोग व जिलाधिकारी के निर्देश पर पंप चालको को मतदाता जागरूकता अभियान का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि प्रत्येक पंप पर मतदाता जागरूकता का पोस्टर लगाया जाएगा। साथ ही सभी पंप चालक भी अपने क्षेत्रों में शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए लोगो को जागरूक करेंगे।

SUPAUL से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SUPAUL

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...