SUSHIL MODI से मिलने उनके आवास पर पहुंचे तेजप्रताप, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री SUSHIL MODI की तबियत ख़राब होने की सूचना के बाद पूरे देश के राजनेताओं ने दुःख जताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राजद प्रमुख लालू यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार की शाम सुशील मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

ये भी पढ़ें- AURANGABAD में भाजपा के पक्ष में गोलबंद हो रहे हैं मतदाता, पढ़ें…

इस दौरान जब पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव से SUSHIL MODI के आवास पर आने का कारण पूछा तो तेजप्रताप ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया से उनकी तबियत के बारे में जानकारी मिली। सुशील मोदी जी मेरे पिता जी के पुराने मित्र रहे हैं तो मुझसे रहा नहीं गया और मैं मिलने आ गया। तेजप्रताप ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे जल्दी ठीक हो जाएं और एक बार फिर से हमलोगों के बीच में आएं। विदित हो कि पिछले दिनों SUSHIL MODI ने इस बात की जानकारी खुद दी थी कि वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और इसके बारे में उन्होंने कहा था कि मैंने प्रधानमंत्री जी को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है और चुनाव प्रचार से दूर रहूंगा

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SUSHIL MODI

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...