कोडरमा : धनबाद-गया रेलखण्ड के हीरोडीह रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की रात आज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी कोडरमा से मिली जानकारी के अनुसार घटना पोल संख्या 383/21 के समीप हुई है। घटना की सूचना के बाद जीआरपी कोडरमा ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक लाल रंग का टीशर्ट और जींस पहने हुए हैं और इसकी उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी गई है। इधर जीआरपी कोडरमा यूडी केस दर्ज कर मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।
रिपोर्ट : कुमार अमित


















