गया जंक्शन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाला गिरफ्तार

गयाः गया जंक्शन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल पितृ पक्ष मेला को लेकर गया जंक्शन काफी संख्या में पिंडदानी यात्री मौजूद थे. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गाड़ियों को सुरक्षित पास कराया जा रहा था. इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या-1 पर पिंडदानी यात्री गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे.

इस भीड़ से एक युवक करीब 6.15 बजे अचानक तेजी से निकलकर पार्सल कार्यालय की ओर जाते दिखा. शक होने पर उसे रोका गया और नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मो. अब्दुल्ला (21), पिता- मो. अब्बास, पता- हरिहरगंज थाना हरिहरगंज, जिला-पलामू झारखंड. उसकी तलाशी ली गई तो, उसके पास एक सोने की चेन, सोने की ब्रेसलेट और एक सोने की बाली (वजन 9.67 ग्राम), एक चांदी की ब्रेसलेट, 5 चांदी की अंगूठी और एक चांदी की लॉकेट (वजन 52.52 ग्राम), यात्री का एक वोटर आईडी कार्ड, एक एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक एंड्राइड मोबाइल मिला.

मौके पर उपरोक्त सामान को लेकर मो. अब्दुल्ला कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना (गया) के एएसआई रामजीलाल, आरपीएफ द्वारा लिखित शिकायत के साथ प्रस्तुत किया गया. जहां कांड संख्या 308 / 23 दिनांक 15.10.23 अंतर्गत धारा 414 भादवी पंजीकृत किया गया. बरामद सामानों की अनुमानित कीमत 1 लाख है.

रिपोर्टः आशीष कुमार

Saffrn

Trending News

बाघमारा हादसा: Illegal Mining से घर धंसा, तीन लोग मलबे में...

धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन के कारण एक घर ध्वस्त हो गया, जिसमें तीन लोग दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क...

पराली से होगी समृद्धि: Bihar Government Crop Management Scheme से किसानों...

बिहार सरकार ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है, जिसमें कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर किसानों की आय...

अब नहीं बिखरेंगे रैयत, 2013 कानून लागू कराने का संकल्प; संघर्ष...

Jharkhand: बड़कागांव में विस्थापित रैयतों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक अंबा...

वर्षों का इंतजार खत्म: कर्मचारियों को मिला सेवांत लाभ का भुगतान

Bihar: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 15 कर्मचारियों को वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान आखिरकार कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय...

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img