अपराध की योजना बना रहे 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा, 3 कारतूस और दो बाइक बरामद

नालंदाः जिले की पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 2 अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के लुतफीचक गांव के पास स्थित बंद पड़े JMB ईंट भट्ठे में छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया. अपराधियों के पास से 2 देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, मोबाइल और 2 बाईक बरामद किया. जबकि मुख्य सरगना सहित 4 अपराधी भागने में सफल रहा.

इस संदर्भ में डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिला था कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ J.M.B ईट भट्टा पर छापेमारी की. मौके पर 2 अपराधी- अनिकेत कुमार(20), पिता- उदय सिंह, सा. पैन्दाचक थाना एनटीपीसी बाढ़ जिला पटना और रौशन राज (18), पिता- मुकेश सिंह उर्फ विरल सिंह सा. पपरनौसा थाना नूरसराय जिला नालंदा को गिरफ्तार किया.

जबकि 4 अपराधी- गुलशन कुमार, पिता- प्रमोद पासवान, ग्राम पंडारक थाना पंडारक जिला पटना, नालन्दा थाना क्षेत्र के सूरजपुर निवासी कृष्ण कश्यप उर्फ पपी, बिहारशरीफ लहेरी थाना क्षेत्र के भोसु यादव उर्फ ऋतु और एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

इस संबंध में नालंदा थाना कांड संख्या-240 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है. वहीं गिरफ्तार हुए अपराधियों के निशानदेही पर कांड में संलिप्त शेष अपराधकर्मियों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है.
गिरफ्तार हुए अपराधी सहित अन्य शामिल अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है. नालंदा थाना सहित सीमावर्ती थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है. सभी मामलों को खंगाला जा रहा है.

रिपोर्टः रजनीश 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...