जागरूक समाज ही उन्नत समाज की स्थापना कर सकता है- राघवेन्द्र

पटना: कई तरह की विसंगतियों की वजह से आज समाज में सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक असमानताएं बढ़ रही है। इन्ही बढ़ते हुए असमानताओं को खत्म करने के उद्देश्य से आज हम लोग ‘बदलाव अभियान’ की शुरुआत कर रहें है। इस अभियान के तहत हमलोग विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं अन्य माध्यमों से लोगों के बीच जागरुकता पैदा कर हर तरह की खामियों को दूर कर “सम्यक समाज” बनाने की दिशा में पहल करेंगे।

मजदूर दिवस के अवसर पर “बदलाव अभियान’’ की शुरुआत करते हुए इसके संयोजक राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि एक जागरूक समाज ही उन्नत समाज की स्थापना कर सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों से अनुभवी साथियों के द्वारा संचालित इस संगठन में शीतल गुप्ता, जावेद इकबाल खान, सत्यजीत पासवान, अरुण कुमार सिंह और अभिमन्यु कुमार प्रमुख रूप से शामिल है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यक्ति और समाज के समग्र विकस के लिए पहली सीढ़ी है। इसलिए यह अभियान उत्तम शिक्षा से वंचित बच्चों के बीच शैक्षणिक केंद्र खोल कर उसके सर्वांगीण विकास पर केंद्रित होगा। गरीबी सामाजिक गैर- बराबरी का सबसे बड़ा अभिशाप है। बेरोजगारी इसकी सबसे बड़ी वजह है। इसे दूर करने हेतु रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाकर स्वाबलंबी बनाने की दिशा में मजबूत पहल करेंगे। जाति व धर्म के आधार पर नफरत फैलाकर समय- समय पर सामाजिक और सांप्रदायिक तनाव के भय को दूर करने हेतु हमलोग अक्सर इन जगहों पर मानवीय मूल्यों के संवर्धन से संबंधित कार्यक्रम चलाएँगे।

राजनीति जीवन के सभी क्षेत्रों को पूरी तरह प्रभावित करती है। स्वस्थ राजनीति के अभाव में कई तरह का असंतोष और भ्रष्टाचार को बल मिलता है। इस तरह की समस्या से निजात पाने के लिए यह अभियान लोगों के बीच किसी तरह के प्रभाव और दबाब में आए बगैर जाति, धर्म, धन और दल की सीमा से उपर उठकर प्रत्याशी की योग्यता और विचार के आधार पर मतदान करने की पद्धति को विकसित करने पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम समझते है कि इस तरह की गतिविधियों को लगातार चलाकर हमलोग हर तरह की समस्याओं के समाधान के दिशा में सर्वदा सक्रिय रहेंगें।

यह भी पढ़ें- PM को झूठ के अलावा कुछ आता ही नहीं- तेजस्वी यादव

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जागरूक समाज जागरूक समाज जागरूक समाज

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...