ऑपरेशन लंगड़ा : पुलिस ने अपराधी को पैर में मारी गोली

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत धर्मपुरा में पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तरह एक अपराधी को पैर में गोली मार घायल किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधियों का जमावड़ा बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हुआ है। बाढ़ थाना सहित कई थाना की पुलिस घेराबंदी की। अपराधियों ने पुलिस को देख गोली चलाई जवाबी कार्रवाई करते पुलिस ने भी फायरिंग किया। जिसमें एक अपराधी घायल हो गया। घायल को पटना रेफर किया गया है।

STF और पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत की कार्रवाई, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया पटना

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना के धर्मपुर में एसटीएफ और पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत प्रहलाद कुमार नामक एक अपराधी को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मार घायल किया। जिसको बाढ़ में प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी प्रहलाद कुमार पर बाढ़ थाने में दो, अथमलगोला थाने में एक केस दर्ज है।

Barh Police 1 22Scope News

बाढ़ थाना के जलगोबिंद में हुई धर्मवीर पासवान नामक व्यक्ति के हत्या में प्रहलाद अप्राथमिक अभियुक्त है

बाढ़ थाना के जलगोबिंद में हुई धर्मवीर पासवान नामक व्यक्ति के हत्या में प्रहलाद अप्राथमिक अभियुक्त है। पुलिस को सूचना मिली थी की हत्या कांड के आरोपी जुटे हुए है। छापामारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग किया गया जिसका जवाबी कार्रवाई करते पुलिस ने भी फायरिंग किया। जिसमें प्रहलाद यादव घायल हुआ। मौके से एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

Barh Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : घने कोहरे की वजह से बख्तियारपुर-बाढ़ फोरलेन पर कई गाड़ियां की आपस में टक्कर, दो की मौत…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...