पुलिस-अपराधी में मुठभेड़, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात प्रिंस के पैर में लगी गोली

समस्तीपुर : बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव में मंगवार की देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी प्रिंस कुमार घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

लूट व छिनतई की कई घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार अपने सहयोगियों के साथ इलाके में मौजूद है – पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में लूट और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार अपने सहयोगियों के साथ इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी अभियान शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख प्रिंस कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली प्रिंस कुमार के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Sam Goli 1 22Scope News

प्रिंस कुमार जिले में लगातार हो रही लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है

बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार जिले में लगातार हो रही लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों और सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी है। घटना के बाद घायल अपराधी को पुलिस सुरक्षा के बीच समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Sam Goli 22Scope News

यह भी पढ़े : गोलियों की गूंज से दहशत, घरों की खिड़कियां टूटीं, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी

आलोक कुमार की रिपोर्ट

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...