Operation Muskan: पुलिस ने खोया हुआ 65 मोबाइल लौटाया मोबाइल धारकों को

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी के 65 मोबाइल बरामद कर उसे उसके मालिकों को उपलब्ध कराया। लोग अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पा कर बहुत खुश हुए। इस दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत दसवें फेज में करीब 20 लाख रूपये मूल्य का खोया हुआ 65 मोबाइल बरामद कर उसके असली धारकों को वापस किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके पहले 570 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाया गया। एसपी ने बताया कि हमारी कोशिश है कि आम लोगों के गुम हुए या चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लोगों को वापस किया जाये। उन्होंने बताया कि सिधवलिया थाना, मीरगंज थाना और नगर थाना की पुलिस ने खोये मोबाइल को आधुनिक तकनीक से बरामद कर लोगों को लौटाया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    केंद्रीय मंत्री J P Nadda ने दरभंगा एम्स के लिए चयनित जमीन का किया निरीक्षण

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Operation Muskan Operation Muskan

Operation Muskan

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img