RANCHI : विधानसभा से पारित झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन विपणन विधेयक 2022 को राज्यपाल के मंजूरी दिये जाने बाद से व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है. इस विधेयक के विरोध में राज्य के सभी जिलों के खाद्यान्न व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान को बंद रखा है. इससे पहले इस विधेयक को लेकर राज्य भर के व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया था.

कृषि उपज: चुपके से इस विधेयक को लाया गया – चेम्बर
फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव
अभिषेक रामाधीन ने कहा कि पिछले वर्ष भी इस विधेयक को
लाया गया था लेकिन विरोध के बाद इस विधेयक को वापस ले लिया गया था.
लेकिन एक बार फिर से उसी विधेयक को चुपचाप फिर से लाया गया है.
उन्होंने इस विधेयक को उपभोक्ता, किसान और व्यापारी विरोधी बताया है.
- Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू यादव बने सर्वश्रेष्ठ पहलवान, विजेताओं को मिला सम्मान
- Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग के अपहरण की कोशिश का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
- Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025

















