Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने लघु जल संसाधन विभाग को राजकीय नलकूपों के रख-रखाव व संचालन सौंपने का दिया निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ट्यूबवेल, तालाब, आहर, पईन तथा पोखर के रख-रखाव से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी ने ट्यूबवेल के रख-रखाव से संबंधित विभाग की योजना एवं प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर एवं पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने भी इस योजना से संबंधित अपने-अपने विभाग के सुझाव रखे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने लघु जल संसाधन विभाग को राजकीय नलकूपों के रख-रखाव एवं संचालन सौंपने का निर्देश दिया

बैठक में मुख्यमंत्री ने लघु जल संसाधन विभाग को राजकीय नलकूपों के रख-रखाव एवं संचालन सौंपने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा पंचायती राज विभाग इसके लिये आपस में समन्वय बनाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि कार्य में सिंचाई की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसानों के हितों की रक्षा एवं उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की योजना पर तेजी से काम करें। खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचना बहुत जरूरी है ताकि कृषि कार्य में किसानों को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सभी संबद्ध विभाग समन्वय बनाकर इसपर काम करें।

CM Meeting 1 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- राजकीय नलकूपों के रख-रखाव एवं संचालन के लिए ठीक ढंग से काम करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय नलकूपों के रख-रखाव एवं संचालन के लिए ठीक ढंग से काम करें ताकि मॉनसून की अनिश्चितता की स्थिति में किसानों को पटवन में कोई समस्या नहीं हो। ट्यूबवेल ठीक ढंग से फंक्शनल रहे, यह सुनिश्चित करें। वार्ड लेवल पर मैनेजमेंट कमिटी बने जो इसके संचालन और रख-रखाव के लिए बेहतर ढंग से कार्य करे। तालाब, आहर, पईन एवं पोखर की भी सिंचाई कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका है। इन सबका रख-रखाव बेहतर ढंग से करें।

मुख्यमंत्री ने कहा- पंचायती राज विभाग राजकीय नलकूपों के रख-रखाव एवं संचालन का जिम्मा लघु जल संसाधन विभाग को सौंपे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग राजकीय नलकूपों के रख-रखाव एवं संचालन का जिम्मा लघु जल संसाधन विभाग को सौंपे। साथ ही पंचायती राज विभाग भी अपना इंजीनियरिंग सेल बनाए। इस विभाग में अभियंताओं की बहाली होने से पंचायत स्तर पर विनिर्माण एवं तकनीकी कार्य बेहतर ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गांव के बाहर के नाले को ढकने की जरूरत नहीं है।

CM Meeting 2 3 22Scope News

CM नीतीश के साथ कई मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह और लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी सहित अन्य वरीय अधिकारी मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग राजकीय नलकूपों के रख-रखाव एवं संचालन का जिम्मा लघु जल संसाधन विभाग को सौंपे थे।

यह भी पढ़े : सहयोग शिविर कल से : पंचायतों में होगी जनसुनवाई, मौके पर समाधान

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026): मेष से मीन...

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 16 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...