DD का Logo केसरिया होने पर विपक्ष नाखुश, छिड़ा विवाद

डिजीटल डेस्क : DD (दूरदर्शन) ने अपना लोगो (Logo) बदलकर रूबी लाल की जगह केसरिया कर दिया है। इस बदलाव से विपक्ष नाखुश है। उसने DD के भगवाकरण करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर भी तरह.तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। है। विपक्ष का कहना है कि चैनल का भगवाकरण किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं ने सवाल दागा है कि इसे लोकसभा चुनाव से पहले बदलने की क्या जरूरत थी। हालांकि ब्रॉडकास्टर का कहना है कि दूरदर्शन के Logo को केसरिया सिर्फ एक बदलाव के रूप में किया गया है। सोशल मीडिया पर भी तरह.तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

डीडी न्यूज चैनल ने बीते मंगलवार को अपने एक्स हैंडल पर Logo के बदलाव पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसके साथ एक कैप्शन भी था। लिखा कि हमारे मूल्य तो वही हैं लेकिन अब हम एक नए रूप में आप सबके सामने हैं। खबरों का एक ऐसा सफर जो आपने पहले कभी नहीं किया, उसके लिए तैयार हो जाइए! पूरी तरह से नए डीडी न्यूज का अनुभव लें !

तृणमूल सांसद जवाहर सरकार बोले – प्रसार भारती अब हुआ प्रचार भारती

इसके तुरंत बाद वर्ष 2012 से 2014 के बीच प्रसार भारती के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) रहे तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय प्रसारण दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक फ्लैगशिप Logo को भगवा रंग में रंग दिया है। पूर्व सीईओ के रूप में मैं इसके भगवाकरण को चिंता के साथ देख रहा हूं और महसूस कर रहा हूं कि यह अब प्रसार भारती नहीं बचा है बल्कि यह प्रचार भारती है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ लोगो की बात नहीं है बल्कि सरकारी प्रसारण से जुड़ी हर चीज़ अब भगवा है। यहां सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यक्रमों को ज़्यादा से ज़्यादा प्रसारण का समय मिलता है जबकि विपक्षी पार्टियों को अब शायद ही यहां कोई जगह मिलती है। उन्होंने कहा कि यह सब सत्तारूढ़ भाजपा की वजह से हो रहा है। इसके साथ ही जवाहर ने भगवाकरण का एक और उदाहरण देते हुए नई संसद में राज्यसभा हॉल का ज़िक्र किया। बताया कि पुरानी संसद में इमारत का रंग मैरून था जो अब भगवा हो गया है।

प्रसार भारती के सीईओ बोले- ऐसा चैनल की ब्रांडिंग के लिए किया

विपक्ष की तरफ से हो रही आलोचना का जवाब देते हुए प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा कि नए Logo में नारंगी रंग आकर्षक है। कुछ महीने पहले जी 20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए हमने डीडी इंडिया को नए तरीके से पेश किया था और इस क्रम में चैनल के लिए ग्राफिक्स तय किए थे। उसी समय उन्होंने डीडी न्यूज को विजुअली और टेक्निकली नए अवतार में लाने का काम शुरू कर दिया था। अगर डीडी नेशनल की मौजूदा वक्त में बात करें तो इसका लोगो नीला और केसरिया है। उन्होंने कहा कि चमकीले और आकर्षक रंग का इस्तेमाल पूरी तरह से चैनल की ब्रांडिंग को देखते हुए किया गया है और इससे अलग इसमें कुछ नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ एक लोगो नहीं है बल्कि चैनल की पूरी लुक एंड फील को बढ़ाया गया है और हमारे पास नया सेट, नई लाइट्स और लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ उपकरण हैं।

वर्ष 1959 में DD का  Logo भगवा रंग में था

दूरदर्शन अधिकारियों ने बताया कि जब 1959 में दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी तो उस वक्त इसका लोगो भगवा रंग का था। इसके बाद लोगो में नीला, पीला और लाल जैसे रंग इस्तेमाल किए गए। हालांकि डिज़ाइन के केंद्र में एक ग्लोब के साथ दो पंखुड़ियों के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। कई सालों तक इसमें सत्यम शिवम सुंदरम शब्द भी शामिल था लेकिन समय के साथ इसे हटा दिया गया। गत मार्च में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के कुछ महीने बाद दूरदर्शन ने घोषणा की थी कि वह हर सुबह रामलला की मूर्ति की पूजा किए जाने का सीधा प्रसारण करेगा।

सोशल मीडिया पर भी मिलीजुली प्रतिक्रिया

इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अफलातून नामक यूजर ने लिखा कि डीडी को चुनाव के बीच में अपना नया लोगो मिल गया। लाल रंग का स्थान केसरिया ने ले लिया है। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि डीडी का भगवाकरण तो काफी पहले हो गया था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि डीडी न्यूज का लोगो लाल से भगवा रंग में बदल दिया गया है। हालांकि यह पहला डीडी चैनल नहीं है जिसका रंग भगवा हुआ है। जी 20 से पहले डीडी इंडिया को भगवा कर दिया गया था और पिछले साल डीडी नेशनल को भगवा और नीला कर दिया गया था। लेखिका राणा अयूब ने लिखा कि सबसे बुरी बात ये है कि अब इन सब बातों से किसी को कोई हैरानी नहीं होती।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...