झारखंड में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, पर ओलावृष्टि और ठनका से 5 की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी

240
झारखंड में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, पर ओलावृष्टि और ठनका से 5 की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, पर ओलावृष्टि और ठनका से 5 की मौत, ऑरेंज अलर्ट जारी
Advertisment


रांची: बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से झारखंड के लगभग सभी जिलों में गुरुवार शाम जोरदार बारिश हुई। इस अचानक बदले मौसम से जहां आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि, ठनका गिरने और तेज हवाओं के कारण जन-धन की हानि भी हुई है।

Advertisment

राजधानी रांची में दोपहर के बाद से ही मौसम ने करवट ली। शाम 4 बजे के आसपास घने बादलों के कारण अंधेरा छा गया और 4:20 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और शेष जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 ठनका गिरने से 5 की मौत, 5 घायल

मौसम की मार झेलते हुए राज्य में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए। मृतकों में हजारीबाग, चरही और गुमला के लोग शामिल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।

 तापमान में गिरावट, लेकिन फसलों को नुकसान

विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, तेज बारिश और ओलों के कारण सब्जी, गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

 सबसे अधिक बारिश घाघरा (गुमला) में

  • गुमला (घाघरा): 14 मिमी

  • डुमरी (गिरिडीह): 5 मिमी

  • बरही: 3.2 मिमी

 ओलावृष्टि और अलर्ट की स्थिति

जहां ओले पड़े: पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, रामगढ़ और हजारीबाग
ऑरेंज अलर्ट: रांची, खूंटी, सरायकेला, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज
यलो अलर्ट: सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू और गढ़वा

 40-50 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

अगले 24 घंटे में तेज हवाएं, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका बनी हुई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates