झारखंड के 12 जिलों में आंधी और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 2 अप्रैल से बारिश के आसार

रांची: मौसम विभाग ने झारखंड के 12 जिलों में तेज आंधी और वज्रपात की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 2 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश के दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

सरहुल के दिन रहेगा साफ मौसम, 2 अप्रैल से बदलेगा मिजाज

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मंगलवार को सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 2 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कई जिलों में बारिश होगी।

छह जिलों में पारा 37 डिग्री पार

सोमवार को झारखंड के छह जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

  • बोकारो – 39.1°C

  • सरायकेला – 38.2°C

  • डालटनगंज – 37.8°C

  • जमशेदपुर – 37.5°C

  • गोड्डा – 37.5°C

  • चाईबासा – 37.4°C

वहीं, चतरा में 33.8°C और हजारीबाग में 35.5°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इन 12 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 अप्रैल के बीच झारखंड के कई जिलों में बारिश होगी। जिन जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है, वे हैं:

  • रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा।

इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 5 अप्रैल से मौसम फिर साफ होने की संभावना है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

बीते 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में रहा। वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 34.3°C और न्यूनतम तापमान 18.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में राज्य भर में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ या घट सकता है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img