मंडल कारा आरा में विधिक जागरूकता शिविर सह मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

आरा : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में 10 अक्टूबर 2024 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विधिक जागरूकता शिविर सह मानसिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन मंडल कारा आरा में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि इस जागरूकता शिविर सह स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कराधीन बंदियों के बीच जागरूकता फैलाते हुए उनका मानसिक स्वास्थ्य की जांच करना है।

सचिव ने बताया कि इस संबंध में मानसिक आरोग्यशाला कोईलवर के निदेशक को चिकित्सक की टीम उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया था जिस संबंध में चिकित्सक द्वारा वहां कराधीन बंदियों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया। इस अवसर पर जेल सहायक अधीक्षक शबनम प्रिया, मानसिक आरोग्यशाला कोईलवर से आए डॉ. अमित कुमार सिंह मनोचिकित्सक, विपिन कुमार परिचारिका श्रेणी ए, जयपाल मांझी, साईकियाट्रिक सोशल वर्कर, मो. मोदस्सीर आलम के साथ जेल पैनल अधिवक्ता जयंत कुमार सिंह एवं पारा विधिक स्वयंसेवक प्रत्यूष कुमार, संजू कुमारी और पवन कुमार पांडे मौजूद थे।

यह भी पढ़े : बिहिया के महथिन माई मंदिर का गौरवशाली इतिहास, देश-विदेश से भी भक्त पहुंचते हैं मां के दरबार

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Chhath Puja Preparation: पटना सिटी में छठ पूजा की तैयारी...

Patna Chhath Puja Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पटना सिटी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं की...

Lalan Singh Meets Nitish Kumar: अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई...

Lalan Singh Meets Nitish Kumar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार...

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...