31st नाइट पर कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजक सावधान

  • गाइडलाइन के उल्लंघन पर जिला प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई
  • कार्यक्रम स्थल की क्षमता से 50% लोगों को ही प्रवेश की अनुमति
  • कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन और मास्क जरूरी

रांची : 31st नाइट का आयोजन करने वाले आयोजकों पर कोविड-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन करना भारी पड़ सकता है. जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त रांची ने इस संबंध में एसडीओ सदर और एसडीओ बुंडू को अपने-अपने क्षेत्र में जांच करने के आदेश दिया हैं.

उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करें : डीसी
उपायुक्त छवि रंजन ने 31st नाइट पर कई होटलों, क्लबों और रेस्तरां में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम स्थलों की जांच करने का आदेश एसडीओ सदर और एसडीओ बुंडू को दिया है. उपायुक्त ने कहा है कि आयोजन स्थलों का जांच कर कोविड-19 का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करें. रांची अनुमंडल क्षेत्र में एसडीओ सदर और सिटी एसपी रांची को आयोजन स्थलों की जांच का आदेश दिया गया है.

…..तो होगी कार्रवाई

* कोविड-19 गाइडलाइंस के अनुसार कार्यक्रम स्थल की क्षमता से 50% से ज्यादा लोगों की उपस्थिति पर कार्रवाई होगी.
* आयोजन स्थल पर शामिल होने वाले लोगों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन जरूरी होगा
* मास्क का इस्तेमाल नहीं करने पर होगी कार्रवाई.

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर मेले में चलती रही जुए की बाजी

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...