अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश को OTA का तोहफा, पहली बार 18 युवतियां बनीं सैन्य अधिकारी

गया : ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) गया में शनिवार को 26वीं पासिंग आउट परेड हुई। अंतिम पग पर कदम रखते ही 161 कैडेट्स भारतीय सेना के सैन्य अधिकारी बन गए। पहली बार गया ओटीए से 18 युवतियां भी सेना में शामिल हुईं। परेड के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के पूर्वी कमान के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी थे।

2011 में हुई थी गया OTA की स्थापना 

गया ओटीए की स्थापना 2011 में हुई थी। अब तक यहां से सिर्फ पुरुष सैन्य अधिकारी पास आउट होते थे। इस बार पहली बार 18 युवतियां भी कड़ी ट्रेनिंग के बाद सेना का हिस्सा बनीं। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी ने प्रशिक्षण के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया। ड्रिल, फिजिकल ट्रेनिंग, वेपन ट्रेनिंग, सर्विस सब्जेक्ट्स और अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार मिले। बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाली बत्रा बटालियन को कमांडेंट बैनर सौंपा गया।

यह भी देखें :

7 मार्च की शाम मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का हुआ आयोजन 

पासिंग आउट परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी हुई। इसमें कैडेट्स के माता-पिता ने उनके कंधों पर बैज लगाकर उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया। सात मार्च की शाम मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन हुआ। इसमें कैडेट्स ने घुड़सवारी, जिमनास्टिक, स्काई ड्राइविंग, एरियल स्टंट, आर्मी डॉग शो और रोबोटिक म्यूल डिस्प्ले जैसे हैरतअंगेज प्रदर्शन किए।

यह भी पढ़े : Bihar में सब्जी और फूलों से जीविका दीदी बना रही रंग बिरंगी प्राकृतिक गुलाल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...