हमारी पार्टी अलग है और चिराग पासवान की पार्टी अलग- पशुपति पारस

रिपोर्टः कुमार गौतम/ न्यूज 22 स्कोप

पटनाः केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने आज प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की पार्टी अलग है, मेरा अलग है। हमारी पार्टी पूरी तरीके से एकजुट है, हम भाजपा के सहयोगी दल हैं. हमलोग एनडीए गठबंधन के साथ हैं. उन्होंने चिराग पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग ने जदयू के साथ ही भाजपा के खिलाफ अपना उम्मीदवार दिया था. उस वक्त पार्टी एक थी. लेकिन हम उस वक्त कुछ बोल नहीं पाए. क्योंकि, चिराग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.

पशुपति पारस ने कहा कि हाजीपुर पर अगर चिराग दावा कर रहे हैं तो मैं भी कह रहा हूं कि वो मेरे भाई की कर्मभूमि है. रामविलास पासवान ने कहा था कि पारस तुम ही मेरे उत्तराधिकारी हो. उन्होंने कहा कि हाजीपुर से मैं चुनाव लड़ूंगा. दुनिया की कोई ताकत बदल नहीं सकती. मैं जब तक राजनीति में जिंदा रहूंगा मैं एनडीए गठबंधन का पार्ट रहूंगा और हरिपुर की जनता की सेवा करूंगा.

 

 

 

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...