जेल से नामांकन करने पहुंचे मुखिया

बेगूसराय : भागलपुर जेल में बंद एक मुखिया ने पुलिस अभिरक्षा में नामांकन करने बरौनी प्रखंड कार्यालय पहुंचा. दरअसल बरौनी प्रखंड के मैदा बभनगामा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार चौधरी को 22 जनवरी 2021 को प्रखंड कार्यालय परिसर से नल जल योजना में 10 हजार रुपए घूस लेते निगरानी विभाग ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं. जेल में रहते चुनाव आ गया तो मुखिया मनोज कुमार चौधरी बरौनी प्रखंड के मैदा बभनगामा पंचायत से अपना नामांकन करने जेल से पंहुचे.

मनोज कुमार चौधरी हाथों में हथकड़ी लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में मुखिया उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया है. मुखिया प्रत्याशी ने कहा कि उन्हें साजिश कर फंसाया गया है जनता का आशीर्वाद उन्हें फिर मिलेगा.

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...